राजनीतिराज्य

विष्णुपद और महाबोधि कॉरिडोर पर बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री की समीक्षा तय

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक मई को एक दिवसीय दौरे पर गया और बोधगया पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। संभावित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक न हो।

विष्णुपद मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक किरण कुमार सहित कई अधिकारियों ने विष्णुपद मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार, गर्भगृह, पूजा स्थल और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही मंदिर मार्ग, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की भी बारीकी से समीक्षा की गई।

विष्णुपद और महाबोधि कॉरिडोर पर बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री की समीक्षा तय

होटल, दुकान और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन ने मंदिर क्षेत्र के आसपास स्थित दुकानों, होटलों और धर्मशालाओं की भी जांच के निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी तरह की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त बल की तैनाती की भी संभावना जताई जा रही है।

महाबोधि और विष्णुपद कॉरिडोर की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोधगया स्थित राज्य अतिथि निवास में महाबोधि कॉरिडोर और गया के विष्णुपद कॉरिडोर की समीक्षा करेंगे। इन दोनों प्रमुख धार्मिक और पर्यटन परियोजनाओं पर अंतिम निर्णय की संभावना भी जताई जा रही है। इससे पहले पटना में इन परियोजनाओं की प्रस्तुति दी गई थी। उम्मीद है कि एक मई को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इन योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button