MQ-9 Reaper: एक बटन दबते ही तबाही! क्या भारत के पास है वो अचूक ड्रोन जो दुश्मनों की उदा देगा नींद?

MQ-9 Reaper: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तान तुर्की और अन्य देशों के हथियारों के भरोसे भारत को निशाना बना रहा है लेकिन भारत ने उनके सारे ड्रोन तबाह कर दिए हैं। ऐसे समय में यह जानना जरूरी है कि दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन कौन सा है।
क्या है MQ-9 रीपर की ताकत
MQ-9 रीपर को अमेरिका ने बनाया है और इसे निगरानी जासूसी और दुश्मनों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह ड्रोन बहुत लंबे समय तक और बहुत ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। यह दुश्मन के इलाके में चुपचाप घुसकर सटीक निशाना लगाता है। इसकी रेंज और ताकत हैरान करने वाली है।
ड्रोन की रफ्तार और हथियार क्षमता
MQ-9 रीपर की उड़ान रेंज करीब 1900 किलोमीटर है और यह 50000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। इसकी रफ्तार लगभग 482 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ड्रोन एक बार में करीब 1800 किलो ईंधन ले सकता है और 1700 किलो तक हथियार भी ले जा सकता है। यह इसे बेहद घातक बनाता है।
कैसे होता है MQ-9 का संचालन
इस ड्रोन को दो कंप्यूटर ऑपरेटर जमीन पर बैठकर चलाते हैं जैसे वीडियो गेम खेलते हैं। इसकी लंबाई 36.1 फीट चौड़ाई 65.7 फीट और ऊंचाई 12.6 फीट होती है। इसका खाली वजन करीब 2223 किलो होता है। इसमें 7 हार्ड पॉइंट होते हैं जहां हथियार लगाए जाते हैं।
कौन से हथियार लगते हैं MQ-9 में और भारत के पास है या नहीं
इस ड्रोन में चार AGM-114 हेलफायर मिसाइलें होती हैं जो हवा से जमीन पर हमला करती हैं। इसके साथ दो GBU-12 लेजर गाइडेड बम भी लगे होते हैं जो इसे और भी खतरनाक बनाते हैं। भारत ने इस ड्रोन को अमेरिका से खरीद लिया है जिसकी कीमत करीब 34500 करोड़ रुपये है और भारत में ही इसकी सर्विस के लिए एक विशेष सुविधा भी तैयार की गई है।