देश

INDIA गठबंधन की रैली में खरगे का बड़ा बयान मोदी और ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना

DELHI NEWS(Speed bharat news):  दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में खरगे ने साफ कहा कि विपक्ष की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से नहीं हटते तब तक INDIA गठबंधन का संघर्ष जारी रहेगा।

रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ आकर मजबूती से लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जाएंगे और जरूर जाएंगे। इसके लिए विपक्ष को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। खरगे ने संविधान बचाने की बात कहते हुए लोगों से इस लड़ाई में साथ देने की अपील भी की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी काफी सख्त अंदाज दिखाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने करीबी को इस पद पर बैठाकर लोगों के वोट काटने का काम कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बचाने और छिपाने की कोशिश की जा रही है लेकिन विपक्ष चुप बैठने वाला नहीं है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि ज्ञानेश कुमार को जमीन के अंदर भी छिपा दिया गया तो उन्हें वहां से निकालकर बाहर लाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं में इतनी ताकत है कि वे अपनी आवाज को दबने नहीं देंगे। जब तक ज्ञानेश कुमार नहीं जाएंगे तब तक विपक्ष अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

इस दौरान खरगे ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को विपक्ष की बड़ी जिम्मेदारी बताया। उनका कहना था कि यह लड़ाई केवल किसी एक नेता या पार्टी की नहीं है बल्कि देश के लोगों के वोट के अधिकार और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

रामलीला मैदान की इस रैली के जरिए INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। खरगे के भाषण में मोदी सरकार को हटाने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग प्रमुखता से छाई रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button