टेक्नॉलॉजी

Sachet App: आपदाओं से बचाव का स्मार्ट तरीका! कैसे काम करता है सचेत एप? जानें पूरा तरीका

Sachet App: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक मोबाइल एप्लिकेशन का जिक्र किया जिसका नाम है ‘सचेत एप’। क्या आप जानते हैं कि सचेत एप क्या है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है? आइए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

सचेत एप क्या है?

सचेत एप राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने डिजाइन किया है। यह एप यूजर्स को किसी भी तरह की आपदा के बारे में रियल टाइम में अलर्ट करता है। इस एप के जरिए आप मौसम विभाग से संबंधित अपडेट भी आसानी से पा सकते हैं।

कैसे काम करता है सचेत एप?

सचेत एप यूजर्स को संभावित आपदाओं के बारे में सूचित करता है। इसके लिए सरकार के आधिकारिक स्रोतों से अलर्ट भेजे जाते हैं। इस एप के माध्यम से आपको भारी बारिश, तूफान या भूकंप जैसी आपदाओं के लिए अलर्ट मिल सकते हैं। यदि आप Android यूजर हैं तो आप इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं और iPhone यूजर्स इसे App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

Sachet App: आपदाओं से बचाव का स्मार्ट तरीका! कैसे काम करता है सचेत एप? जानें पूरा तरीका

आपदा की स्थिति में क्या करें?

सचेत एप आपको किसी आपदा की स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं यह भी बताता है। यह एप गर्मी की लहर, भूकंप, बाढ़ और तूफान जैसी आपदाओं से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है। जैसे ही किसी ऐसी स्थिति के संकेत मिलते हैं, यह एप तुरंत अलर्ट भेजता है।

GPS के माध्यम से अलर्ट

इस एप का पूरा सिस्टम GPS के जरिए काम करता है। यह आपके फोन के GPS लोकेशन को ट्रैक करके उस स्थान पर किसी भी संभावित आपदा के बारे में अलर्ट भेजता है। सचेत एप आपको उस स्थान पर हवा की गति, बारिश की गति और तापमान जैसी जानकारी भी देता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस एप में कई भाषाओं का समर्थन भी किया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाएं भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button