India-Pakistan War: रात के सन्नाटे में गूंजी मिसाइलों की आवाज़! ऑपरेशन सिंदूर से कांप उठा पाकिस्तान, बॉलीवुड सितारों ने किया सेना को सलाम

India-Pakistan War: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया है। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने कुल 9 आतंकवादी कैंपों को निशाना बनाया है। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य प्रशिक्षण केंद्र भी शामिल था जिसे पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। इस हमले की आधिकारिक घोषणा के बाद यह खबर राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड तक गूंज रही है।
रितेश देशमुख की सेना को सलामी
हमले की पुष्टि होते ही बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना की सराहना करते हुए लिखा जय हिंद की सेना भारत माता की जय ऑपरेशन सिंदूर। रितेश का यह पोस्ट रक्षामंत्रालय की पुष्टि के तुरंत बाद आया। उन्होंने भारतीय वायुसेना के साहसिक कदम को सलाम किया है। बताया गया है कि एयरफोर्स ने पाकिस्तान के बहावलपुर और पीओके में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।
Jai Hind Ki Sena … भारत माता की जय !!!! #OperationSindoor pic.twitter.com/OtjxdLJskC
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 6, 2025
मधुर भंडारकर की भावुक प्रतिक्रिया
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने सुबह 5 बजे एक्स पर पोस्ट कर इस हमले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा हमारी प्रार्थनाएं सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र के रूप में हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद वंदे मातरम। उनकी इस पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और लोग सेना के साहस की प्रशंसा कर रहे हैं।
https://twitter.com/imbhandarkar/status/1919897651996459098
अमिताभ बच्चन का रहस्यमयी संदेश
महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रात 2 बजे एक पोस्ट किया है जो हमेशा की तरह रहस्यमयी रहा। उन्होंने इस बार भी बिना कुछ कहे एक संकेत दिया है जिसे अब ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी उन्होंने पहलगाम हमले के समय ऐसा ही पोस्ट किया था। उनके इस अंदाज़ को फैंस एक गहरे संदेश के रूप में देख रहे हैं।
T 5371 –
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 6, 2025
अनुपम खेर और अन्य सितारों का समर्थन
वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने एक्स पर लिखा भारत माता की जय ऑपरेशन सिंदूर। वहीं अभिनेत्री निमृत कौर ने लिखा हम अपनी सेना के साथ हैं एक देश एक मिशन जय हिंद। परेश रावल ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ट्वीट किया और पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा ऑपरेशन सिंदूर भारती यस शस्त्रबल नरेंद्र मोदी जी। बॉलीवुड के इन सितारों की एकजुटता यह दिखाती है कि देशहित में सब एक स्वर में खड़े हैं।
https://twitter.com/AnupamPKher/status/1919921087053193284
https://twitter.com/SirPareshRawal/status/1919920741501239522
https://twitter.com/akshaykumar/status/1919958904462573702