देशराज्य

आरा में दो भाइयों की मौत पर CM सम्राट का बड़ा ऐलान, पीड़ित परिवार को मिलेंगे 4-4 लाख रुपये

BIHAR NEWS(speed bharat news):   बिहार के आरा की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। छठ के गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो सगे भाइयों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इस घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह पूरा मामला भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव का है। रविवार 8 नवंबर 2026 की रात छठ के गाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और गांव में तनाव की स्थिति बन गई। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार 9 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रामडिहरा गांव में आपसी विवाद के बाद तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।

सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में यह भी साफ कर दिया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस घटना के बाद गांव में दुख का माहौल है। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब पीड़ित परिवारों को सरकार की मदद और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button