देशराज्य

कौन हैं अनुष्का शर्मा? मनीष कश्यप की हमसफर वाली पोस्ट के बाद शादी की चर्चा तेज

BIHAR NEWS (Speed bharat news):   बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई वीडियो या राजनीतिक बयान नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक खास तस्वीर है। मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा नाम की युवती के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है और उन्हें अपना हमसफर बताया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर तरह तरह की बातें होने लगी हैं।

दरअसल गुरुवार 5 नवंबर 2026 को मनीष कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। फेसबुक पर उन्होंने अनुष्का के लिए हमसफर शब्द का इस्तेमाल किया। वहीं एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हमसफर का साथ मिला है अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा। एक नई शुरुआत नए सपनों के साथ।

मनीष की इस पोस्ट के सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है और क्या वह जल्द शादी करने वाले हैं। अनुष्का शर्मा के साथ उनकी तस्वीर को देखकर कई लोग इसे उनके जीवन की नई शुरुआत से जोड़कर देख रहे हैं।

हालांकि अभी तक मनीष कश्यप की तरफ से शादी होने या शादी की तारीख को लेकर कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में अनुष्का को हमसफर जरूर बताया है लेकिन इससे शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं होती है।

बता दें कि मनीष कश्यप बिहार के जाने माने यूट्यूबर हैं। वह अक्सर सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं पर वीडियो बनाते रहते हैं। हाल ही में वह राइज एंड फॉल सीजन 2 में भी नजर आए थे। अब उनकी इस नई पोस्ट ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। फिलहाल उनके चाहने वाले इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि मनीष अपनी जिंदगी की इस नई शुरुआत को लेकर आगे क्या जानकारी देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button