देशराजनीति

‘सुप्रिया अब तैयार हैं’ शरद पवार से फोन पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

NATIONAL NEWS(Speed bharat news)  शरद पवार को PM मोदी का फोन आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल एनसीपी एसपी के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत कुछ दिन पहले खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद फोन करके उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान शरद पवार से कहा कि उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और फिलहाल आराम करना चाहिए। पीएम मोदी ने उन्हें जल्दबाजी में काम पर लौटने के बजाय पूरी तरह ठीक होने की सलाह दी। इस बातचीत के बाद शरद पवार की सेहत को लेकर उनके समर्थकों में भी राहत देखने को मिल रही है।

अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनियार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने शरद पवार से फोन पर बात की और उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उनकी तबीयत अब पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है।

हालांकि इस फोन कॉल के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। खासकर सुप्रिया सुले को लेकर कही जा रही बातों ने लोगों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में इस बातचीत के अलग अलग मतलब निकाले जा रहे हैं।

शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े और पुराने नेताओं में गिने जाते हैं। राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका हमेशा अहम रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री का उनसे हालचाल पूछना राजनीतिक नजरिए से भी चर्चा का विषय बन गया है।

फिलहाल इस बातचीत को लेकर किसी नए राजनीतिक फैसले या गठबंधन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पीएम मोदी और शरद पवार के बीच हुई बातचीत का मुख्य मकसद उनकी सेहत का हाल जानना और जल्द स्वस्थ होने की कामना करना बताया गया है। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में इस मुलाकात और सुप्रिया सुले को लेकर चर्चाएं जारी रह सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button