राजनीतिराज्य

गुप्त नवरात्र में मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे CM योगी, बच्चों को बांटी चॉकलेट

गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

मां पाटेश्वरी मंदिर में किया दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह तुलसीपुर स्थित देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

बच्चों से मिले, बांटी चॉकलेट

मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान कई बच्चे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उन्हें चॉकलेट वितरित की। इस दौरान बच्चों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

गुप्त नवरात्र में मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे CM योगी, बच्चों को बांटी चॉकलेट

मंदिर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित की जाएं।

बलरामपुर दौरे के बाद लौटे गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को बहराइच और श्रावस्ती में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संतों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

संतों और जनप्रतिनिधियों से भी की मुलाकात

दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास सहित कई संत और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से संवाद किया और मंदिर की धार्मिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button