प्रियंका चतुर्वेदी की कांग्रेस वापसी पर बड़ा खुलासा राहुल गांधी को दिया ऐसा जवाब

Maharashtra News(Speed bharat news): प्रियंका चतुर्वेदी की कांग्रेस में वापसी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। शिवसेना यूबीटी की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एबीपी न्यूज को दिए एक खास इंटरव्यू में राहुल गांधी के फोन करने पर कांग्रेस में लौटने के सवाल का ऐसा जवाब दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने कांग्रेस के पुराने दिनों से लेकर पीएम मोदी और महाराष्ट्र की राजनीति तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर राहुल गांधी खुद फोन करके उन्हें कांग्रेस में वापस आने के लिए कहें तो वह क्या करेंगी। इस सवाल पर प्रियंका चतुर्वेदी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि वह पूछेंगी कि मोदी जी ने बुला लिया तो मैं क्या करूं। उनके इस जवाब को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।
कांग्रेस में अपने पुराने अनुभव को याद करते हुए प्रियंका ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब पार्टी में उनके लिए हालात काफी खराब हो गए थे। उन्हें महसूस होने लगा था कि वह खुद भी नकारात्मक सोच की तरफ बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों का उनके प्रति जुनून अब तक खत्म नहीं हुआ है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी आर्थिक आजादी को लेकर भी खुलकर बात की। उनका कहना था कि वह किसी मध्यमवर्गीय परिवार से नहीं आती हैं लेकिन उनकी सोच हमेशा से यही रही है कि इंसान को जिंदगी भर काम करते रहना चाहिए। वह खुद को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वतंत्र बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।
महाराष्ट्र की राजनीति पर बातचीत के दौरान उन्होंने पार्टी में टूट और सत्ता परिवर्तन को लेकर भी सवालों के जवाब दिए। प्रियंका के मुताबिक जब किसी नेता को कोई ऑफर दिया जाता है और वह उसे स्वीकार कर लेता है तो इससे यह संकेत मिलता है कि पूरी योजना पहले से तैयार थी। उन्होंने संवैधानिक तरीके से सत्ता परिवर्तन की बात कही और सुप्रीम कोर्ट को जलाने जैसी बातों का विरोध भी किया।
युवाओं से जुड़ने के मुद्दे पर प्रियंका ने कहा कि नेताओं का जबरदस्ती Gen Z की भाषा बोलना कई बार अजीब लगता है। उनके मुताबिक युवाओं से जुड़ने के लिए उनकी भाषा की नकल करना जरूरी नहीं है।
रील बनाने की प्रतियोगिता में उन्होंने खुद को नंबर वन बताया। वहीं अपनी जिंदगी पर फिल्म बनने के सवाल पर उन्होंने मैं अपनी फेवरेट हूं नाम को पसंद किया। इंटरव्यू में उनके इन जवाबों ने राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है।