राज्य

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, 5 जुलाई से चलेगी हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन

सावन मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने हावड़ा से नटेसर तक विशेष रेलगाड़ी चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन 5 जुलाई से 29 सितंबर तक संचालित होगी। ट्रेन हावड़ा से क्यूल, शेखपुरा, राजगीर होते हुए नटेसर तक जाएगी, जिससे बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सप्ताह में तीन दिन मिलेगा शेखपुरा में ठहराव

शेखपुरा स्टेशन प्रबंधक भागवत रविदास के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, बुधवार और शनिवार—शेखपुरा जंक्शन पर अप और डाउन दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार की रात 11:50 बजे हावड़ा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:45 बजे शेखपुरा पहुंचेगी। वापसी में नटेसर से चलकर उसी दिन शाम 4:03 बजे शेखपुरा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह करीब 4 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, 5 जुलाई से चलेगी हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन

स्लीपर और थर्ड एसी कोच की सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में अनारक्षित द्वितीय श्रेणी के अलावा स्लीपर और थर्ड एसी कोच भी लगाए गए हैं। हालांकि, इस ट्रेन का ठहराव फिलहाल सिरारी और बरबीघा स्टेशनों पर नहीं रखा गया है, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों में निराशा है।

बरबीघा और सिरारी में ठहराव की उठी मांग

दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस विशेष ट्रेन का ठहराव सिरारी और बरबीघा स्टेशनों पर भी दिया जाए। संघ का कहना है कि इससे बड़ी संख्या में स्थानीय यात्रियों और सावन श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। वहीं, शेखपुरा से दिल्ली जाने वाली विशेष ट्रेनों का संचालन भी जारी है और इनसे स्टेशन की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। यात्री संघ ने हावड़ा और दिल्ली की विशेष ट्रेनों को नियमित रूप से चलाने की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button