Jill Sobule Death: जिल सोब्यूल की आखिरी परफॉर्मेंस रह गई अधूरी! घर में आग से बुझ गई संगीत की आवाज

Jill Sobule Death: 90 के दशक की मशहूर गायिका और गीतकार जिल सोब्यूल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। गुरुवार को 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। ‘आई किस्ड अ गर्ल’ जैसे हिट गाने से पहचान बनाने वाली जिल की आवाज का जादू पूरी दुनिया में चलता था।
घर में आग लगने से हुआ हादसा
जिल सोब्यूल मिनेसोटा में अपने घर में रह रही थीं। शुक्रवार को उन्हें अपने होमटाउन डेनवर में एक कार्यक्रम में परफॉर्म करना था लेकिन गुरुवार को उनके घर में अचानक आग लग गई जिसमें उनकी मौत हो गई। यह खबर सुनते ही उनके फैंस और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
View this post on Instagram
मैनेजर ने दी मौत की पुष्टि
जिल सोब्यूल के मैनेजर जॉन पोर्टर ने मिनेसोटा स्टार ट्रिब्यून को दिए बयान में उनकी मौत की पुष्टि की है। उनकी वेबसाइट के मुताबिक जिल 2 मई को ‘7th ग्रेड’ नाम के एक म्यूजिकल स्टेज शो में परफॉर्म करने वाली थीं। इस शो को 2023 में ड्रामा डेस्क अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
‘आई किस्ड अ गर्ल’ से मिली थी बड़ी पहचान
जिल ने 1990 में अपना पहला एलबम ‘थिंग्स हेयर आर डिफरेंट’ रिलीज किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘आई किस्ड अ गर्ल’ ‘क्लूलेस’ और ‘सुपरमॉडल’ जैसे गानों से उन्होंने लाखों दिलों को जीता। उनकी गायकी की शैली और बोल लोगों को गहराई से छू जाते थे।
महिलाओं की ताकत को आवाज दी
जिल सोब्यूल के गानों में महिलाओं की शक्ति और आत्मविश्वास झलकता था। उस दौर में जब ऐसे गाने कम बनते थे जिल ने अपने बोलों से बदलाव की शुरुआत की। 2023 में उन्होंने अपने बचपन पर आधारित एक नाटक भी लिखा जिसे लोगों ने काफी सराहा। वे न सिर्फ एक गायिका थीं बल्कि एक सशक्त सोच की आवाज थीं।