राज्य

दिल्ली के नारायणा में गैस रिसाव से हड़कंप, स्कूल खाली कराया, एनडीआरएफ मौके पर तैना

दिल्ली के त एक गैस गोदाम की फैक्ट्री से हाइड्रोकार्बन केमिकल गैस के रिसाव की बदबू फैलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तेज दुनारायणा गांव स्थिर्गंध के कारण लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए फैक्ट्री के साथ-साथ पास के एक स्कूल को भी खाली करा दिया।

फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हालात पर नजर रखी हुई है। विशेषज्ञ गैस रिसाव के स्रोत और उसके प्रभाव का पता लगाने में जुटे हैं ताकि किसी भी बड़े हादसे को रोका जा सके।

दिल्ली के नारायणा में गैस रिसाव से हड़कंप, स्कूल खाली कराया, एनडीआरएफ मौके पर तैना

लोगों को एसी और कूलर बंद रखने की सलाह

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों से घरों के कूलर, एसी और अन्य वेंटिलेशन उपकरण बंद रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने तक लोग सावधानी बरतें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

कई पीसीआर कॉल मिलीं, जांच जारी

दिल्ली पुलिस के अनुसार गैस जैसी दुर्गंध की शिकायत को लेकर कई पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं। फिलहाल किसी व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना नहीं है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्य सामने आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button