देशराजनीतिराज्य

ओवैसी पर भड़की कांग्रेस, यूपी चुनाव 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

UTTAR PARDESH NEWS(Speed bharat news):   उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी माहौल गर्म होने लगा है। नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी बीच ओवैसी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार सामने आया है। यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जो स्क्रिप्ट लिखकर दी गई है वह उसी को पढ़ रहे हैं।

दरअसल असदुद्दीन ओवैसी ने मेरठ में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं। उनके बयान पर जब राजेंद्र पाल गौतम से सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि ओवैसी अपने मन से कुछ नहीं बोल रहे हैं बल्कि उन्हें जो लिखकर दिया जा रहा है वही बात जनता के सामने रख रहे हैं। उनके इस जवाब के बाद यूपी की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

राजेंद्र पाल गौतम ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को लेकर भी अपनी बात रखी। उनसे पूछा गया कि क्या इस मोर्चे के चुनाव में उतरने से कांग्रेस को कोई परेशानी हो सकती है। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसी दूसरे गठबंधन से चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है और आखिर में जनता ही तय करेगी कि किसे अपना समर्थन देना है।

कांग्रेस नेता ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी। उनका कहना है कि पार्टी अपने काम और चुनावी तैयारी पर ध्यान दे रही है। दूसरे दल क्या कर रहे हैं इसकी चिंता करने के बजाय कांग्रेस जनता के बीच अपनी बात रखेगी।

वहीं समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी। राजेंद्र पाल गौतम के मुताबिक 17 नवंबर को दोनों पार्टियों के नेताओं की बैठक होनी है। इस बैठक में गठबंधन और सीटों को लेकर बातचीत होगी। इसके बाद जो भी फैसला होगा उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

फिलहाल यूपी में चुनाव को अभी समय है लेकिन कांग्रेस सपा और AIMIM के बीच बयानबाजी ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में गठबंधन को लेकर होने वाले फैसलों पर सबकी नजर रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button