राज्यसभा में भी पास हुआ Waqf Amendment Bill जानिए अब क्या होगा अगला कदम!

गुरुवार देर रात राज्यसभा में Waqf Amendment Bill 2025 पास हो गया। दिनभर की चर्चा और बहस के बाद इस पर देर रात वोटिंग हुई। इससे पहले बुधवार को यह बिल लोकसभा में पेश किया गया था और लंबी बहस के बाद देर रात पास किया गया था।
लोकसभा में भारी बहुमत से पास हुआ बिल
लोकसभा में इस बिल के पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट डाले गए। भारी बहुमत के साथ इसे मंजूरी मिल गई और इसके बाद इसे राज्यसभा में पेश किया गया जहां इसे लेकर पूरे दिन चर्चा चलती रही।
राज्यसभा में 128 वोटों से पास हुआ बिल
गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में यह बिल पेश किया। पूरे दिन की बहस के बाद रात में वोटिंग हुई जिसमें 128 सांसदों ने इसके पक्ष में और 95 ने विरोध में मतदान किया। बहुमत से यह बिल पास हो गया।
The Waqf (Amendment) Bill, 2025 passed in the Rajya Sabha; 128 votes in favour of the Bill, 95 votes against the Bill #WaqfAmendmentBill pic.twitter.com/WN8ZNMVvvP
— ANI (@ANI) April 3, 2025
बिल को कानून बनने के लिए अगला कदम
किसी भी बिल को कानून बनने के लिए तीन चरणों से गुजरना पड़ता है। पहला इसे लोकसभा और राज्यसभा से पास होना जरूरी होता है। दूसरा इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है। तीसरा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद सरकार इसे लागू करने के लिए अधिसूचना जारी करती है।
जल्द ही बनेगा कानून सरकार करेगी लागू
अब यह बिल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उनके हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा और सरकार इसे लागू करने की अधिसूचना जारी करेगी। इस बिल को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चाएं हो रही हैं और सभी की निगाहें इसके अगले कदम पर टिकी हैं।