राजनीतिराज्य

राम मंदिर विवाद पर पप्पू यादव का हमला, पर्ची वाले बाबा पर भी साधा निशाना

राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कानपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में पारदर्शी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि लोगों का विश्वास कायम रहे।

धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिए बिना किया कटाक्ष

मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे कथित “पर्ची वाले बाबा” को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, “उसको कैसे पता नहीं चला? मर जाओ सनातन के लिए… सनातन को बचाओ… गांव-गांव में हम मूर्ति बनवा देंगे।” हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का स्पष्ट नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर इशारा माना जा रहा है।

राम मंदिर विवाद पर पप्पू यादव का हमला, पर्ची वाले बाबा पर भी साधा निशाना

प्रशांत किशोर पर भी साधा निशाना

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने उन्हें “हवा-हवाई” बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल सोशल मीडिया से नहीं जीते जाते, बल्कि इसके लिए जनता के बीच संघर्ष और उनके दर्द को समझना जरूरी होता है। उनका कहना था कि वास्तविक राजनीति जमीनी जुड़ाव से होती है।

नितिन गडकरी से मुलाकात और भरत तिवारी मामले पर भी बोले

पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बिहार के अधूरे एक्सप्रेसवे, पुलों की खराब स्थिति और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि कोसी-सीमांचल और पूरे बिहार के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। वहीं भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “भरत तिवारी को न्याय मिलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button