
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल दर्ज किया और महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
तीसरे दिन कमाई में आया उछाल
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने पहले दिन करीब 59.70 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 37.10 करोड़ रुपये और तीसरे दिन करीब 47.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
फिल्म का तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन करीब 148.36 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में भी पहुंच चुकी है।

तीन नई फिल्मों पर भारी पड़ी ‘जेलर 2’
‘जेलर 2’ के सामने शुक्रवार को रिलीज हुई ‘राणाबली’, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ की कमाई काफी कम रही।
- राणाबली: करीब 16.69 करोड़ रुपये नेट
- नई नवेली: करीब 7.46 करोड़ रुपये नेट
- प्रहार: करीब 5.50 करोड़ रुपये नेट
इन आंकड़ों से साफ है कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म का दबदबा बना हुआ है।
75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का स्टारडम
75 साल की उम्र में रजनीकांत का यह बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन एक बार फिर उनके जबरदस्त स्टारडम को दिखाता है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
