देश

Eid Celebration: देशभर में ईद की धूम!  PM Modi और President Murmu ने दी खास बधाई

Eid Celebration: रविवार शाम देशभर में Eid-ul-Fitr का चांद नजर आने के बाद सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज में आशा सद्भाव और दया की भावना को बढ़ाने की कामना की।

PM Modi और President Murmu ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईद का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और सफलता लाए। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी और कहा कि यह त्योहार भाईचारे को मजबूत करता है और दया तथा उदारता का संदेश देता है।

 

यूपी के Governor और CM Yogi ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी। राज्यपाल ने लोगों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की ताकि उनके जीवन में भी खुशियां आ सकें। सीएम योगी ने कहा कि यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करता है।

Akhilesh Yadav और Mayawati ने दी बधाई

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा चांद है पतला आज है ईद। ईद मुबारक! वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भी ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने के बाद ईद का त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली और बेहतरी लाए।

देशभर में उल्लास का माहौल

रमजान के पवित्र महीने के बाद Eid-ul-Fitr का त्योहार सोमवार को पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button