राजनीतिराज्य

राजभर के टोटका बयान पर अखिलेश का तंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छिड़ी नई बहस

Akhilesh Yadav ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी ईवीएम से चुनाव जीतकर उसी ईवीएम को हटाने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को जनता और कार्यकर्ताओं ने जिताया है, किसी ने उन्हें जीत “दी” नहीं है। अखिलेश ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराना उनकी पुरानी मांग रही है और दुनिया के कई विकसित देशों में आज भी बैलेट पेपर का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने इंग्लैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वहां बैलेट से वोटिंग हो सकती है तो भारत में क्यों नहीं।

ओम प्रकाश राजभर के बयान पर अखिलेश का तंज

इस दौरान अखिलेश यादव ने Om Prakash Rajbhar के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने सपा प्रमुख पर चुनाव जीतने के लिए “टोटका” करने और बाल बढ़ाने का आरोप लगाया था। अखिलेश ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि “मैं कुछ कह दूंगा तो किसी को बुरा लग जाएगा। ‘चल संन्यासी मंदिर में’ गाना किसका है और वो संन्यासी कौन था जिन्हें कंघे की जरूरत नहीं थी। हमें तो कंघे की जरूरत है।” उनके इस बयान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों के बीच हल्की हंसी और राजनीतिक चर्चा दोनों देखने को मिली। सपा प्रमुख का यह बयान अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

राजभर के टोटका बयान पर अखिलेश का तंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छिड़ी नई बहस

एनसीआरबी आंकड़ों और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे खुद सरकार के हैं और उन्हीं आंकड़ों से प्रदेश की स्थिति साफ दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, उसने कानून व्यवस्था को “जीरो” कर दिया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही हैं और सरकार भीड़तंत्र को बढ़ावा देने में लगी है। उन्होंने दावा किया कि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने में जुटी हुई है।

चुनाव आयोग और इंडिया गठबंधन पर भी बोले सपा प्रमुख

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में कई लोग वोट डालने पहुंचे लेकिन उनके नाम वोटर लिस्ट से गायब थे। सपा ने उस समय एफिडेविट के साथ शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी बड़ी संख्या में लोगों को मतदान से रोका गया। वहीं INDIA Alliance और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा मुश्किल वक्त में अपने सहयोगियों का साथ निभाती है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन मजबूत रहेगा और बीजेपी सिर्फ दरार पैदा करने की राजनीति करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button