देशराजनीति

जब सोनिया गांधी ने ठुकरा दी थी PM पद की कुर्सी, किताब में बताई पूरी कहानी

INDIA NEWS(Speed bharat news):  सोनिया गांधी क्यों नहीं बनीं भारत की PM यह सवाल आज भी देश की राजनीति में खूब चर्चा का विषय बना रहता है। साल 2004 में जब कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए की सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ था तो पार्टी के कई बड़े नेता चाहते थे कि सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बनें। लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। अब अपनी किताब में उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह बताई है।

सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव में उस समय को याद करते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री बनने को लेकर उनके मन में काफी कुछ चल रहा था। पार्टी के नेताओं की तरफ से लगातार उन्हें प्रधानमंत्री पद संभालने की अपील की जा रही थी। कांग्रेस के लिए वह काफी अहम समय था और सोनिया गांधी के पास देश की सबसे बड़ी कुर्सी संभालने का मौका भी था।

लेकिन उन्होंने आखिर में इस पद से दूरी बनाने का फैसला किया। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि एक समय ऐसा आया जब उनके मन में चल रहे सारे संदेह अचानक खत्म हो गए। उन्हें लगा कि उन्हें खुद के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। उन्होंने लिखा कि वह हमेशा से इस बात को जानती थीं कि उन्हें क्या करना है और अब बस इस फैसले को स्वीकार करने की जरूरत थी।

सोनिया गांधी के मुताबिक उनके मन में आखिरी समय तक जो उलझन थी वह अचानक दूर हो गई। उन्होंने खुद से कहा कि सोनिया अपने प्रति ईमानदार रहो। तुम हमेशा से यह जानती रही हो। बस इसे छोड़ दो।

सोनिया गांधी का यह फैसला उस समय भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल रहा था। पार्टी के कई नेता चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री बनें लेकिन उन्होंने अपनी जगह डॉ मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का रास्ता चुना।

अब अपनी किताब के जरिए सोनिया गांधी ने उस फैसले से जुड़ी अपनी सोच को सामने रखा है। उनके इस खुलासे के बाद एक बार फिर साल 2004 की राजनीति और उनके प्रधानमंत्री न बनने का फैसला चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button