Varun Dhawan Birthday: बास्केटबॉल कोर्ट से बारात तक! फिल्मी दुनिया से दूर थी वो लड़की जिससे वरुण ने रचाई शादी

Varun Dhawan Birthday: आज बॉलीवुड के चहेते एक्टर वरुण धवन अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। वरुण ने साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपना करियर शुरू किया था और आज वह बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक माने जाते हैं।
पहली नजर का प्यार बास्केटबॉल कोर्ट से शुरू हुआ
वरुण और नताशा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में बास्केटबॉल कोर्ट पर हुई थी। वहीं पहली नजर में वरुण को नताशा से प्यार हो गया था। वरुण ने नताशा को प्रपोज किया लेकिन नताशा ने तीन चार बार मना कर दिया। लेकिन फिर आखिरकार उन्होंने हां कह दी और दोनों का रिश्ता शुरू हो गया।
View this post on Instagram
दस साल तक छुपाया रिश्ता फिर दुनिया के सामने लाए
वरुण और नताशा लगभग दस साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे लेकिन उन्होंने इस बात को काफी समय तक दुनिया से छुपाकर रखा। साल 2018 में वरुण ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहली बार अपने रिश्ते की बात खुलकर कही। वरुण ने कहा कि नताशा उनके लिए बहुत खास हैं और वह उनसे शादी करना चाहते हैं।
साल 2021 में हुई शादी और वायरल हुई तस्वीरें
24 जनवरी 2021 को वरुण धवन और नताशा दलाल ने अलीबाग के एक खूबसूरत रिजॉर्ट ‘द मेंशन हाउस’ में शादी कर ली। यह शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। वरुण और नताशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। दोनों ने आइवरी रंग के आउटफिट्स में सभी का दिल जीत लिया।
अब बन चुके हैं प्यारी बेटी के माता-पिता
शादी के तीन साल बाद फरवरी 2024 में वरुण और नताशा ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। यह खबर आते ही फैंस ने दोनों को ढेर सारी बधाइयां दीं। कुछ ही समय बाद दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए और अब दोनों अपनी फैमिली लाइफ में बहुत खुश हैं।