Travel Insurance: यात्रा के दौरान फ्लाइट और सामान खोने पर बीमा से कैसे मिलेगा लाभ? जानें रोचक जानकारी!

Travel Insurance: अगर आप गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा बीमा लेना न भूलें। यात्रा बीमा लेने से आप अपनी और पूरे परिवार की यात्रा को बहुत कम खर्च में सुरक्षित और सुखद बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि यात्रा बीमा क्यों जरूरी है और इसके फायदे क्या हैं।
यात्रा बीमा क्या है
यात्रा बीमा एक प्रकार का बीमा है जो यात्रा के दौरान होने वाली घटनाओं से सुरक्षा और मुआवजा प्रदान करता है। यह यात्रा के दौरान होने वाली चिकित्सा खर्च, यात्रा रद्द करने, सामान चोरी होने, फ्लाइट रद्द होने, व्यक्तिगत दुर्घटना या अन्य नुकसान से सुरक्षा प्रदान करता है।
यात्रा बीमा के फायदे
यात्रा बीमा लेने के बाद अगर फ्लाइट देरी से या रद्द हो जाती है तो इस देरी से होने वाले खर्च जैसे भोजन और होटल के खर्च बीमा में कवर होते हैं। अगर यात्रा के दौरान आपका सामान खो जाता है या चोरी हो जाता है तो भी यात्रा बीमा कवर करता है। यदि यात्रा के दौरान कोई बीमार हो जाता है या दुर्घटना होती है तो अस्पताल का खर्च भी बीमा कवर करेगा।
क्या नहीं होता कवर
यात्रा बीमा लंबे समय से चल रहे रोग, शराब पीने से होने वाली बीमारी, एचआईवी/एड्स, मानसिक विकार, गर्भावस्था, नागरिक युद्ध से होने वाला नुकसान, खेल कूद के दौरान दुर्घटनाएं, आदि को कवर नहीं करता है। इसलिए यात्रा बीमा लेते वक्त ध्यान रखें कि यह कवर नहीं करेगा।
बीमा की राशि कितनी होनी चाहिए
बीमा कंपनियां यात्रा की अवधि, यात्रा में शामिल सदस्यों की संख्या और गंतव्य के आधार पर पॉलिसी का प्रीमियम तय करती हैं। सामान्यतः कंपनियां विदेश यात्रा के लिए 15,000 से 50,00,000 डॉलर तक का कवर देती हैं। यात्रा बीमा यात्रा के कुल खर्च का 4 से 8 प्रतिशत होता है।