Punjab National Bank के 390 दिन के एफडी पर मिलती है सबसे ज्यादा ब्याज दर, जानिए कैसे कमाए ज्यादा।

हाल ही में RBI ने रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर लाकर 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। फिलहाल PNB ने अपनी Fixed Deposit (FD) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन जल्द ही यह दरें कम हो सकती हैं।
PNB का FD ब्याज दर का रेंज
PNB में FD की अवधि 7 दिनों से लेकर 10 साल तक हो सकती है। इस बैंक में ब्याज दरें 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.30 प्रतिशत तक मिलती हैं। 390 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.00%, और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.30% तक ब्याज मिलता है।

3 साल की FD पर मिलने वाला ब्याज
3 साल की FD पर PNB सामान्य नागरिकों को 6.40%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90%, और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.00% ब्याज दर प्रदान करता है।
1 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा कितना ब्याज?
-
अगर आप सामान्य नागरिक हैं और 1 लाख रुपये 3 साल के लिए FD में जमा करते हैं तो maturity पर आपको कुल ₹1,20,983 मिलेंगे जिसमें ₹20,983 ब्याज होगा।
-
वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह राशि ₹1,22,781 (₹22,781 ब्याज) होगी।
-
सुपर सीनियर नागरिकों के लिए यह राशि ₹1,23,872 (₹23,872 ब्याज) तक पहुंच जाती है।
