PK vs MI IPL Qualifier 2: मुंबई के लिए बर्बाद साबित हुआ फैसला! मुंबई इंडियंस का IPL 2025 सफर खत्म, नेहाल वढेरा ने पलटा मैच का रुख

PK vs MI IPL Qualifier 2:: इस सीजन के आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया है। शुरुआत में टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर थी और शुरुआती पांच में से सिर्फ एक मैच जीत सकी थी। लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की और प्लेऑफ तक पहुंची।
एलिमिनेटर में जीती लेकिन क्वालिफायर 2 में हारी
मुंबई इंडियंस ने चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी। एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर टीम ने क्वालिफायर 2 में जगह बनाई। लेकिन वहां पंजाब किंग्स ने मुंबई की गाड़ी रोक दी और उनके सफर पर ब्रेक लगा दिया।
मुंबई इंडियंस के छोड़े खिलाड़ी ने दिया बड़ा झटका
मुंबई इंडियंस के लिए दो साल खेल चुके नेहाल वढेरा ने ही इस बार उनकी हार में बड़ी भूमिका निभाई। नेहाल ने 2023 में डेब्यू किया था और उस साल 14 मैचों में 241 रन बनाए थे। 2024 में उन्हें सिर्फ छह मैच मिले और बाद में टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।
https://twitter.com/i/status/1929290655458639946
पंजाब किंग्स के लिए नेहाल की धमाकेदार पारी
नेहाल वढेरा को इस बार पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया और उन्होंने 15 मैचों में 704 रन बनाए। क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों पर 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली। चार चौके और दो छक्के लगाकर नेहाल ने मैच का रुख पलट दिया।
नेहाल ने खुद किया खुलासा
मैच के बाद नेहाल ने बताया कि वह ऐसे ही मौकों का इंतजार करते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के अनुभव ने उनकी मदद की। कप्तान श्रेयस अय्यर के बारे में नेहाल ने कहा कि वह चेज मास्टर हैं और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। नेहाल ने उम्मीद जताई कि वे अगला मैच भी जीतेंगे।
