देश

मणिपुर में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, BSF के 75 जवानों समेत 78 अस्पताल में भर्ती

मणिपुर के इंफाल में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के चलते BSF के 75 जवानों समेत 78 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाश्ते के बाद अचानक उल्टी और मतली की शिकायत होने पर सभी को RIMS अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

नाश्ते के बाद बिगड़ी तबीयत

अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे BSF के 75 जवानों और तीन नागरिकों को क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के आपातकालीन विभाग में लाया गया। सभी ने नाश्ता करने के बाद उल्टी और मतली की शिकायत की थी। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया और प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है।

सभी मरीजों की हालत स्थिर

RIMS के अधिकारियों के मुताबिक सभी मरीजों को जरूरी चिकित्सा सुविधा दी गई है। फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। फूड पॉइजनिंग की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

मणिपुर में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, BSF के 75 जवानों समेत 78 अस्पताल में भर्ती

जबरन वसूली के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

इसी बीच मणिपुर में सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इंफाल पश्चिम के सिंगजामेई इलाके से PREPAK के 39 वर्षीय सदस्य अहोंगशांगबाम पिंकुमणि सिंह को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में बिष्णुपुर जिले के क्वाक्ता इलाके से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (वांगलेन) से कथित रूप से जुड़े 60 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल हकीम को पकड़ा गया।

मणिपुर में सुरक्षा अभियान जारी

पुलिस के अनुसार, मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से राज्य के संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान और गश्त जारी है। केंद्र सरकार ने भी सितंबर में मणिपुर के कई इलाकों को AFSPA के तहत छह महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button