मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी की नई क्रांति देखने को मिलेगी

दुनिया का सबसे बड़ा और प्रभावशाली सालाना व्यापार सम्मेलन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 अब शुरू होने वाला है। यह आयोजन कनेक्टिविटी, मोबाइल और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम माना जाता है। इस साल MWC 2026 2 से 5 मार्च 2026 तक स्पेन के बार्सिलोना स्थित फिरा ग्रैन विया में आयोजित होगा। इसमें दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां, डिवाइस मैन्यूफैक्चरर्स और नेटवर्क ऑपरेटर्स हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में मोबाइल टेक्नोलॉजी के अपकमिंग डेवलपमेंट और नवाचार पर खास फोकस रहेगा।
स्मार्टफोन कंपनियों की नई पेशकशों का मंच
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 स्मार्टफोन और तकनीकी उपकरणों के लिए सबसे बड़े मंच के रूप में तैयार है। इस कार्यक्रम में स्मार्टफोन निर्माता अपने नए और कॉन्सेप्ट डिवाइस पेश करेंगे। इस वर्ष की ऑफिशियल थीम ‘द आईक्यू एरा’ रखी गई है, जिसमें बुद्धिमान सिस्टम के लिए कनेक्टिविटी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। जैसे-जैसे सम्मेलन का दिन नजदीक आता जा रहा है, उद्योग जगत की नजरें इस इवेंट पर टिक गई हैं।

आयोजन की तारीख, समय और स्थान
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आयोजन 2 मार्च से 5 मार्च 2026 तक बार्सिलोना के ल’हॉस्पिटलेट डी लोब्रेगाट स्थित फिरा बार्सिलोना ग्रैन विया में होगा। 2 से 4 मार्च तक कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे (सेंट्रल टाइम) से शुरू होकर शाम 7:00 बजे तक चलेगा। अंतिम दिन भी इसी समय से शुरू होगा लेकिन शाम 4:00 बजे समाप्त होगा। यह स्पेन में 20वीं बार हो रहा आयोजन है। प्रत्येक दिन कई सेशन्स आयोजित किए जाएंगे जिसमें अलग-अलग कंपनियां अपनी टेक्नोलॉजी और उत्पादों की क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी।
इस साल MWC 2026 से क्या उम्मीदें
इस बार MWC में प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर खास ध्यान दिया जा सकता है। बहुत संभावना है कि नए Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को यहां पेश किया जाएगा। इसके अलावा शाओमी, ओप्पो और अन्य पुराने ब्रांड भी अपनी नई रेंज लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि बाकी सारी जानकारी अभी छुपी हुई है और आने वाले दिनों में ही पूरी जानकारी सामने आएगी। यह सम्मेलन टेक्नोलॉजी प्रेमियों और उद्योग जगत के लिए रोमांचक और जानकारीपूर्ण साबित होने वाला है।
