Jennifer Winget: चालीस की उम्र में जेनिफर का नया सफर! दिल मिल गए से चमकी किस्मत, अब ओटीटी की दुनिया में मचांएगी नया धमाका

Jennifer Winget: दिल मिल गए सीरियल ने लगभग तीन साल तक स्टार वन चैनल पर धमाल मचाया और इसमें अर्जुन रिद्धिमा की जोड़ी बेहद फेमस हो गई। यह कहानी डॉक्टरों की ज़िंदगी पर आधारित थी जिसमें डॉक्टर अर्जुन मलिक और डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता की लव स्टोरी ने दर्शकों का दिल जीता।
शिल्पा से लेकर जेनिफर तक का सफर
शुरुआत में रिद्धिमा का रोल शिल्पा शिवानंद ने निभाया था लेकिन बाद में यह किरदार जेनिफर विंगेट के हिस्से आया। जेनिफर के लिए यह सीरियल सुपरहिट साबित हुआ हालांकि इसके अलावा भी उन्होंने कई हिट शोज में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
View this post on Instagram
जेनिफर की पर्सनल लाइफ की कहानी
जेनिफर का जन्म 30 मई 1985 को मुंबई में हुआ था और आज वह अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। दिल मिल गए के दौरान उनका अफेयर करण सिंह ग्रोवर से शुरू हुआ जो शो में अर्जुन का रोल निभाते थे। दोनों ने 2012 में शादी की लेकिन 2014 में तलाक ले लिया।
ओटीटी की दुनिया में कदम
करण ने 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली जबकि जेनिफर अब भी सिंगल हैं। उन्होंने सिर्फ टीवी और फिल्मों में ही नहीं बल्कि ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखा है। जेनिफर ने 2020 में कोड एम से अपना ओटीटी डेब्यू किया था।
नए प्रोजेक्ट्स में बिजी जेनिफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर इन दिनों एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा खबरें हैं कि वह जल्द ही अपने एक्स हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ 11 साल बाद किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।