IPL 2025: क्या सूर्या की चमक होगी फीकी? ऑरेंज कैप पर मचा घमासान, जानिए कौन है सबसे आगे!

IPL 2025: करीब दस दिन के ब्रेक के बाद IPL 2025 में फिर से वही पुरानी धूम लौटने वाली है। मैदान पर मुकाबले और भी रोमांचक होने वाले हैं। इस बीच ऑरेंज कैप की लड़ाई भी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और वे इस सीजन में ऑरेंज कैप भी अपने नाम किए हुए हैं।
विराट कोहली से बढ़ रहा है दबाव
सूर्यकुमार यादव ने 6 मई से ऑरेंज कैप पकड़ी हुई है लेकिन अब उनकी पकड़ कमजोर होती नजर आ रही है। और यह खतरा किसी और से नहीं बल्कि ‘किंग’ विराट कोहली से है। इस सीजन विराट शानदार फॉर्म में हैं और 11 मैचों में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। आज कोहली की टीम RCB का सामना KKR से है और कोहली से यहां बड़ी पारी की उम्मीद है।
रन बनाने में सूर्य ने छोड़ा पीछे कोई नहीं
सूर्यकुमार यादव ने अब तक 12 पारियों में 510 रन बनाए हैं जबकि विराट कोहली ने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं। इसका मतलब कोहली आज के मैच में 6 रन बनाते ही IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल विराट IPL में चौथे स्थान पर हैं और उनसे आगे गुजरात टाइटन्स के साईं सुदर्शन और शुभमन गिल भी हैं।
IPL 2025 के टॉप रन स्कोरर
इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव 510 रन के साथ पहले स्थान पर हैं। साईं सुदर्शन 509 रन के साथ दूसरे और शुभमन गिल 508 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली 505 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं। इनके अलावा गुजरात टाइटन्स के जोस बटलर और राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल भी इस दौड़ में शामिल हैं।
ऑरेंज कैप की जंग और भी गर्म
जोस बटलर ने भी 500 रन बनाए हैं और यशस्वी जायसवाल इस आंकड़े के बेहद करीब हैं। हालांकि फिलहाल सबसे कड़ी टक्कर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच नजर आ रही है। देखना यह है कि क्या विराट आज सूर्यकुमार यादव का कब्जा तोड़ पाते हैं या यह मुकाबला अगले मैच तक टिका रहता है।