खेल

भारत ने लगातार दो बार 250+ स्कोर बनाकर टी20 वर्ल्ड कप में नया कीर्तिमान बनाया

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दो-दो बार यह खिताब जीत चुके थे। टूर्नामेंट में कुल 55 मुकाबले खेले गए और इनमे कुछ जबरदस्त क्रिकेटिंग पल देखने को मिले। शानदार कैच, रन चेज़ और बॉलिंग स्पेल्स ने फैंस के दिलों में यादगार लम्हें छोड़ दिए।

टूर्नामेंट में टूटे बड़े रिकॉर्ड

इस टी20 वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड टूटे और नए बने। भारतीय टीम ने कुल 106 छक्के लगाए, जो किसी भी टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम द्वारा लगाए गए छक्कों का नया रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड के फिन एलन ने पहले सेमीफाइनल में सिर्फ 33 गेंदों में शतक लगाया और टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में अभिषेक शर्मा ने मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया, जो सबसे तेज अर्धशतक है। संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में 24 छक्के लगाए और एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।

भारत ने लगातार दो बार 250+ स्कोर बनाकर टी20 वर्ल्ड कप में नया कीर्तिमान बनाया

भारत के रिकॉर्ड स्कोर और विस्फोटक पारियाँ

टीम इंडिया ने लगातार दो बार 250+ का स्कोर बनाकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट पर 253 रन और फाइनल में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ 256/4 का स्कोर टीम का इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा था। फाइनल में संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई। फाइनल में पहले छह ओवर में 92/0 का स्कोर टीम इंडिया ने बनाया, जो किसी भी टी20 वर्ल्ड कप पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है।

व्यक्तिगत और साझेदारी रिकॉर्ड

साहिबजादा फरहान ने 383 रन बनाए और टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक खेला। पाकिस्तान के फखर जमान के साथ 176 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप टी20आई में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बनी। वानखेड़े में इंडिया और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 499 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर है। इस जीत के साथ भारत होस्ट देश के रूप में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button