मनोरंजन

ALTT बैन पर भड़कीं एकता कपूर, बोलीं– ‘जिसे चिंता है, वो अपना चैनल संभाले’

कल सरकार ने अश्लील सामग्री प्रदर्शित करने वाले कई OTT प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया है, जिनमें ALTT भी शामिल है। ALTT का पुराना नाम ALT Balaji था, जिसके सह-संस्थापक टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर हैं। ALT Balaji ने अपने विवादित कंटेंट के कारण कई बार सुर्खियां बटोरीं। अब सरकार ने जैसे ही ALTT पर बैन लगाया, एकता कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एकता कपूर ने ALTT से दूरी बनाई

ALTT पर बैन लगने के तुरंत बाद, एकता कपूर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस OTT प्लेटफॉर्म से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने साफ किया कि उनका ALTT से अब कोई लेना-देना नहीं है। एकता कपूर ने बताया कि उन्होंने 2021 में ही ALTT से अपने रिश्ते तोड़ लिए थे। उनका यह बयान उन रिपोर्ट्स के खिलाफ है जिसमें कहा जा रहा था कि वे अब भी इस प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

एकता कपूर का बयान और मीडिया से अपील

एकता कपूर के बयान में कहा गया, “मीडिया में यह खबरें आई हैं कि ALTT पर अधिकारियों द्वारा बैन लगाया गया है, लेकिन इन खबरों के विपरीत मिस एकता कपूर और श्रीमती शोभा कपूर का ALTT से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने जून 2021 में ALTT से अपने रिश्ते समाप्त कर लिए थे। उपरोक्त तथ्य के विपरीत किसी भी आरोप को कड़ाई से खारिज किया जाता है और मीडिया से अनुरोध है कि वे सही तथ्यों को प्रस्तुत करें।” इस पोस्ट को साझा करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा, “जो लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं उनके लिए।” गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एकता कपूर ने ALTT पर प्रदर्शित कंटेंट की भी वकालत की थी।

बैन हुए अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स की सूची

सरकार ने अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में ALTT के अलावा कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी बैन लगाया है। जिन प्रमुख ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स को बंद किया गया है, उनमें Owl, adda tv, Big Shots App, boomex, Bull App, Desiflix, feneo, Fuji, Rose App, hitprime, HotX VIP, Hulchul App, Jalva App, Kangan App, Look Entertainment, Mojflix, MoodX, Navarasa Lite, NeonX VIP, ShowHit, ShowX, Sol Talkies, Triflicks, और wow entertainment शामिल हैं। इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और अनुचित सामग्री प्रसारित करने का आरोप है, जिसके चलते सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button