अल्लू अर्जुन की जिंदगी में दुख का साया, 94 साल की उम्र में दादी ने कहा दुनिया को अलविदा, अंतिम यात्रा में जुटेगा पूरा परिवार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी दादी और दिग्गज एक्टर अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कंकरत्नम का निधन हो गया। 94 साल की उम्र में उन्होंने हैदराबाद स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं।
हैदराबाद पहुंचे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन इस समय अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह इन दिनों मुंबई में डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्हें दादी के निधन की खबर मिली, उन्होंने तुरंत हैदराबाद का रुख किया। एयरपोर्ट से उनका वीडियो भी वायरल हो गया जिसमें उनके चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था।
View this post on Instagram
गहरी थी दादी से बॉन्डिंग
अल्लू अर्जुन का अपनी दादी के साथ बेहद गहरा रिश्ता था। उन्हें कई फिल्मी इवेंट्स और पारिवारिक मौकों पर दादी के साथ देखा गया है। हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अल्लू अर्जुन इस दुखद मौके पर पूरी तरह टूटे हुए नजर आए। परिवार के सभी सदस्य अब हैदराबाद में एकत्र हो रहे हैं।
https://twitter.com/SarathK12319725/status/1961633159956906308
आज होगा अंतिम संस्कार
अल्लू अर्जुन की दादी का अंतिम संस्कार आज यानी 30 अगस्त की दोपहर को कोकापेट में किया जाएगा। इस मौके पर अल्लू-कोनिडेला परिवार के सभी सदस्य अल्लू अरविंद के घर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि देंगे। परिवार के साथ-साथ साउथ सिनेमा के कई सितारे भी शोक प्रकट करने पहुंच सकते हैं।
https://twitter.com/KChiruTweets/status/1961649614161109087
फैंस कर रहे श्रद्धांजलि
अल्लू अर्जुन के फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी दादी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और अल्लू परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की दुआ कर रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री के लिए यह क्षण बेहद भावुक कर देने वाला है।
