देश

New Delhi से पटना तक 16 डिब्बों वाली वंदे भारत स्लीपर, 827 यात्रियों के लिए आरामदायक और हाईटेक सुविधाओं स

इस दिसंबर भारतीय रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक महीना बनने जा रहा है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आखिरकार यात्रियों के लिए पटरी पर दौड़ेगी। दिल्ली से पटना के बीच चलेगी यह हाईटेक ट्रेन जो उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की अधिकतम operational गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

ट्रायल में वंदे भारत स्लीपर ने दिखाई 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार

रेलवे ने इस ट्रेन का परीक्षण 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से किया था। हालांकि, व्यावसायिक सेवाओं में इसे 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से चलाने का फैसला किया गया है। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें कुल 827 बर्थ्स होंगे। इसके कोचों में 24 प्रथम श्रेणी एसी, 188 द्वितीय श्रेणी एसी और 611 तृतीय श्रेणी एसी बर्थ्स होंगी।

New Delhi से पटना तक 16 डिब्बों वाली वंदे भारत स्लीपर, 827 यात्रियों के लिए आरामदायक और हाईटेक सुविधाओं स

आवश्यकतानुसार कोचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के इंटीरियर डिजाइन और सुविधाएं बिलकुल नई और आधुनिक होंगी। भारतीय रेलवे में किसी भी स्लीपर ट्रेन का इंटीरियर इस ट्रेन जैसा नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे, बायो-टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट्स और आरामदायक सीटें होंगी। सुरक्षा के लिहाज से भी यह ट्रेन अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगी। इसमें कावच सिस्टम और क्रैश-प्रूफ डिजाइन जैसे फीचर्स होंगे।

यात्रियों के आराम और सुरक्षा का पूरा ध्यान

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की डिज़ाइन पूरी तरह से यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसकी सीटें प्रीमियम क्वालिटी की होंगी और यात्रा के दौरान सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाएगा। ट्रेन में लगे कावच सिस्टम से दुर्घटना की आशंका कम होगी। यह नया ट्रेन मॉडल भारतीय रेलवे की तकनीकी प्रगति का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button