वरुण धवन की नई फिल्म से बदल जाएगी किस्मत? आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखेंगे हीरो!

बॉलीवुड में भारतीय सेना की बहादुरी पर कई फिल्में बन चुकी हैं जिनमें सैनिकों के शौर्य और बलिदान को बड़े ही गर्व के साथ दिखाया गया है। साल 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ ने दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की ऐसी लहर दौड़ाई कि यह फिल्म आज भी याद की जाती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। अब इसी फिल्म का अगला भाग ‘बॉर्डर-2’ बनने जा रहा है और इसमें एक बार फिर दर्शकों को भारतीय सेना के जांबाज़ों की कहानी दिखाई जाएगी।
वरुण धवन निभाएंगे परमवीर चक्र विजेता का किरदार
‘बॉर्डर-2’ में अभिनेता वरुण धवन को एक बेहद खास और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण इस फिल्म में परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। यह किरदार न सिर्फ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है बल्कि दर्शकों को फिर से भारतीय सेना के गौरव की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में वरुण का यह किरदार दुश्मनों पर बिजली बनकर टूटता दिखेगा। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस भूमिका के लिए खूब मेहनत की है और पूरी तैयारी के साथ इसे निभाया है।
View this post on Instagram
कौन थे कर्नल होशियार सिंह दहिया?
कर्नल होशियार सिंह दहिया का जन्म 5 मई 1936 को हुआ था और वे भारतीय सेना के एक अत्यंत वीर अधिकारी थे। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने अद्वितीय साहस का परिचय दिया और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मोर्चे पर डटे रहे। उनके इसी अद्भुत पराक्रम के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। 6 दिसंबर 1998 को उनका निधन हो गया लेकिन उनकी वीरगाथा आज भी भारतीय सेना के जवानों को प्रेरणा देती है। अब फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के माध्यम से उनकी वीरता की कहानी बड़े पर्दे पर फिर जीवित होगी।
फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक
‘बॉर्डर-2’ को इस बार निर्देशक अनुराग सिंह बना रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल की वापसी हो रही है जो ‘बॉर्डर’ में भी अहम भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में नए चेहरों को भी शामिल किया गया है जिनमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जैसे सितारे हैं। पुराने ‘बॉर्डर’ की बात करें तो इसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था और इसमें राखी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे सितारे थे। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 65 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘बॉर्डर-2’ उस जादू को दोहरा पाती है या नहीं। हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।