टेक्नॉलॉजी

Vivo X200T और Oppo Reno 15 Pro की ताकत और कमजोरियां, कौन जीतेगा बाज़ी?

भारत में जल्द ही Vivo अपने नए स्मार्टफोन Vivo X200T को लॉन्च करने वाला है। यह फोन खास तौर पर कैमरा प्रेमियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके लीक हुए फीचर्स और कीमतें यह साफ दर्शाती हैं कि Vivo X200T सीधे तौर पर Oppo Reno 15 Pro का मुकाबला करेगा। अगर आप ₹70,000 के भीतर एक प्रीमियम कैमरा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह तुलना आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

कीमत और डिस्प्ले में Vivo X200T का मुकाबला

लीक्स के अनुसार Vivo X200T भारत में करीब ₹59,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा। जबकि Oppo Reno 15 Pro की 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाली वैरिएंट की कीमत ₹67,999 से शुरू होती है। यानी Vivo फोन लगभग ₹8,000 सस्ता होगा। डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X200T में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जिसका रेज़ॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल होगा। वहीं Oppo Reno 15 Pro में 6.78 इंच का 1.5K फ्लैट OLED LTPO पैनल है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस लिहाज से Oppo Reno 15 Pro का डिस्प्ले थोड़ा बड़ा और ज्यादा चमकीला है।

Vivo X200T और Oppo Reno 15 Pro की ताकत और कमजोरियां, कौन जीतेगा बाज़ी?

परफॉर्मेंस और कैमरा की तुलना

परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo X200T में मीडिया टेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट होगा जो फ्लैगशिप लेवल का है। इसके साथ इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी, जो भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी बेहतर है। वहीं Oppo Reno 15 Pro डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर से लैस है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक है लेकिन परफॉर्मेंस में Vivo के मुकाबले थोड़ा कमजोर है। कैमरे की बात करें तो Oppo Reno 15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है, 50MP 3.5x टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo X200T में ZEISS ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। हालांकि सेल्फी कैमरा Vivo में 32MP होने की संभावना है जो Reno 15 Pro के मुकाबले थोड़ा कम पावरफुल है।

बैटरी, चार्जिंग और सॉफ्टवेयर अनुभव

Oppo Reno 15 Pro में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Vivo X200T में 6,200mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, लेकिन यह 90W फास्ट वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। चार्जिंग स्पीड के मामले में Vivo थोड़ा आगे दिखता है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 बेस्ड सॉफ्टवेयर के साथ आएंगे। Oppo Reno 15 Pro में ColorOS 16 मिलेगा, जबकि Vivo X200T में नया OriginOS 6 हो सकता है। दोनों यूजर इंटरफेस के अपने फायदे और नुकसान हैं, लेकिन फीचर्स के मामले में ColorOS 16 फिलहाल थोड़ा बेहतर माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button