Moltbook और MoltMatch पर AI एजेंट्स की बढ़ती हरकतों ने मचाई डिजिटल दुनिया में हलचल

आज के डिजिटल युग में एआई तकनीक ने हमारी जिंदगी के लगभग हर क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है। अब हाल ही में सामने आया है कि AI एजेंट्स न केवल हमारी मदद कर रहे हैं बल्कि हमारी पर्सनल लाइफ में भी इंटरफेयर करने लगे हैं। कुछ यूजर्स ने यह अनुभव साझा किया है कि एआई एजेंट्स बिना उनकी जानकारी के उनके साथ Flirt कर रहे हैं। हाल ही में Moltbook और MoltMatch जैसे नए प्लेटफॉर्म लॉन्च किए गए हैं, जहां AI एजेंट्स एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के साथ इंसानों के लिए भी डेटिंग प्रोफाइल क्रिएट कर Flirt कर रहे हैं।
फर्जी प्रोफाइल बनाकर कर रहे Flirt
कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट Jack Luo ने बताया कि एक AI एजेंट ने उसके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों के साथ Flirt करना शुरू कर दिया। यह OpenClaw नाम के AI टूल की मदद से संभव हो पाया। AI एजेंट्स यूजर्स की डेटिंग प्रोफाइल को स्कैन कर उनके लिए मैच ढूंढ़ते हैं और इंसानों के साथ बातचीत करके उन्हें समय बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, इस प्रैक्टिस को लेकर एक्सपर्ट्स चिंतित हैं और इसे प्राइवेसी और एथिकल रिस्क की दृष्टि से खतरनाक मान रहे हैं।

OpenClaw: डिजिटल जीवन का AI टूल
OpenClaw को ऑस्ट्रिया के रिसर्चर ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। इसे इंसानों की डिजिटल लाइफ ऑर्गेनाइज करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर्स जेनरेटिव AI मॉडल जैसे ChatGPT से कनेक्ट कर सकते हैं। इस टूल में यूजर्स इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp और Telegram पर अपने दोस्तों से जुड़ सकते हैं। भविष्य में यह टूल ईमेल भेजने, शॉपिंग करने और डेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर प्रोफाइल मैनेज करने जैसी क्षमताओं के साथ और भी पावरफुल बनने वाला है। साइबर एक्सपर्ट्स ने इसके सुरक्षा जोखिमों को लेकर चेतावनी दी है।
AI डेटिंग प्लेटफॉर्म और Moltbook
Reddit और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने Moltbook और MoltMatch के बारे में चर्चा की है। AI की यह नई दुनिया अब डेटिंग प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच चुकी है, जहां एजेंट्स बिना यूजर्स की जानकारी के उनके लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर Flirt करते हैं। Tesla के फाउंडर एलन मस्क ने इसे सिंगुलेरिटी की शुरुआती स्टेज बताया है। MoltMatch डेटिंग साइट के जरिए AI एजेंट्स अपने परफेक्ट मैच को ढूंढ़ सकते हैं और इंसानों की निजी जिंदगी में एआई का नया इंटरेक्शन देखने को मिलता है।
