सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी अफवाहें फिर बनीं चर्चा का विषय, फैशन शो में दिखा रेड अनारकली लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, जो मुस्लिम अभिनेता जाहिर इकबाल की पत्नी हैं, अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सोनाक्षी को प्रेगनेंसी की अफवाहों के चलते चर्चा में देखा गया। सोनाक्षी को हाल ही में डिज़ाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो में रैंप वॉक करते हुए देखा गया। इस मौके पर उन्होंने लाल अनारकली सूट पहना, जबकि उनके पति जाहिर ब्लैक शेरवानी में नजर आए।
दीवाली पार्टी में सोनाक्षी और जाहिर का मजेदार पल
सोनाक्षी और जाहिर हाल ही में एक दीवाली पार्टी में पहुंचे, जहां उनका एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाहिर सोनाक्षी के पेट को कैमरे के सामने छूते हैं, जिस पर सोनाक्षी हंसते हुए उन्हें टोक देती हैं। जाहिर इसके बाद कहते हैं, “मैं मजाक कर रहा था।” इस पार्टी में अरबाज़ और सोहेल खान के बेटे, अर्हान और निर्वाण खान, भी मौजूद थे। जाहिर ने अर्हान और निर्वाण का पेट भी छुआ। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान आकर्षित किया और मजेदार अंदाज में वायरल हो गया।
View this post on Instagram
सोनाक्षी का खूबसूरत लुक
इस दीवाली पार्टी में सोनाक्षी ने ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट पहना था। उन्होंने इसे लंबे इयररिंग्स और मिडिल पार्टेड हेयर बन के साथ पेयर किया। उनके पूरे लुक ने उन्हें बेहद खूबसूरत और आकर्षक बना दिया। साथ ही उन्होंने मैचिंग पर्स भी कैरी किया। वहीं, जाहिर इकबाल ब्लू आउटफिट में नजर आए, जिससे उनकी जोड़ी और भी सुंदर दिखाई दी।
शादी और प्रेगनेंसी अफवाहें
सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल ने 23 जून 2024 को कोर्ट मैरिज की थी। उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। शादी के बाद से ही सोनाक्षी के प्रेगनेंसी को लेकर कई बार अफवाहें फैलती रही हैं। हालांकि, सोनाक्षी ने इन अफवाहों को कई बार नकारा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने फिर से उनके फैंस में उत्सुकता पैदा कर दी है। इसके साथ ही सोनाक्षी और जाहिर का प्यार और मजाकिया अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है।