Realme P4 Lite भारत में 20 फरवरी को लॉन्च, जानें सभी नए फीचर्स और कीमत

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Lite की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने बताया कि यह डिवाइस 20 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही फोन की कुछ विशेषताओं और फीचर्स का खुलासा किया जा चुका है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ, हाई परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फीचर्स वाले फोन की तलाश में हैं। Realme P4 Lite की कीमत और ऑफिशियल बिक्री की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी।
डिजाइन, कलर और डिस्प्ले फीचर्स
Realme P4 Lite के डिजाइन में फ्लैट फ्रैम के साथ बैक पर दो बड़े सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल्स दिए गए हैं। इसमें रिंग स्टाइल पल्स लाइट है, जो नौ तरह के कलर ऑप्शन्स और पांच ग्लोइंग मोड्स के साथ आती है। फोन स्लिम बैजल्स और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। P4 Lite तीन रंगों में उपलब्ध होगा: Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue। 6.74 इंच का 90Hz डिस्प्ले और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ स्मार्ट टच फीचर इसे खास बनाते हैं। स्मार्ट टच फीचर गीले, तैलीय हाथ या दस्ताने पहने हुए भी स्क्रीन को सहजता से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और कैमरा
फोन में 1.8GHz ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसका AnTuTu स्कोर लगभग 280,000 बताया गया है। P4 Lite 18GB डायनेमिक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। यह Android 15 आधारित Realme UI पर चलता है, जिसमें AI बूस्ट, AI इरेजर, AI क्लियर फेस और सर्कल टू सर्च जैसे AI टूल्स मौजूद हैं। कैमरे की बात करें तो पीछे 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा और ऑडियो के लिए अल्ट्रा वॉल्यूम 300 प्रतिशत, AI कॉल नॉइज रिडक्शन 2.0 और स्पीकर क्लीनर फीचर दिए गए हैं।
बैटरी, चार्जिंग और ड्यूरेबिलिटी
Realme P4 Lite में 6300mAh की बैटरी है, जो दो दिन तक का हैवी यूज आसानी से झेल सकती है। यह 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का बिल्ड क्वालिटी मजबूत है और इसे 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिराने पर भी नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा, IP54 रेटिंग की वजह से यह धूल और पानी से सुरक्षित है। फोन की मोटाई 8mm से कम और वजन 201 ग्राम है, जो इसे स्लिम और हल्का बनाता है।
