व्यापार

सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि RBI भी है सोने का दीवाना जिसके पास हैं 12.5 किलो की ईंटें

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘RBI Unlocked: Beyond the Rupee’ रिलीज की है जिसमें पहली बार लोगों को गोल्ड वॉल्ट की झलक देखने को मिली है। ये डॉक्यूमेंट्री सिर्फ बैंक के कामकाज को ही नहीं दिखाती बल्कि यह भी बताती है कि कैसे भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा नोट छापने वाले देशों में से एक है। अमेरिका में जहां लगभग 5,000 करोड़ नोट सर्कुलेशन में हैं और यूरोप में 2,900 करोड़ नोट हैं, वहीं भारत में ये आंकड़ा 13,000 करोड़ नोट तक पहुंच गया है (2 मई 2025 तक)। देश में कुल 38.1 लाख करोड़ रुपये के नोट सर्कुलेशन में हैं।

सोना सिर्फ धातु नहीं, देश की ताकत है

RBI के अधिकारियों का कहना है कि सोना सिर्फ एक कीमती धातु नहीं बल्कि देश की आर्थिक ताकत का प्रतीक है। चाहे देश में किसी भी तरह की आर्थिक अस्थिरता क्यों न हो, सोने की कीमत स्थिर बनी रहती है और यह देश की संपत्ति को सुरक्षित रखती है। हालांकि 20 जून को खत्म हुए हफ्ते में भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 573 मिलियन डॉलर घटकर 85.74 अरब डॉलर रह गया है। डॉक्यूमेंट्री में ये भी बताया गया है कि आज भारत में नोट छापने से जुड़े लगभग सभी जरूरी संसाधन जैसे मशीन, स्याही और कागज देश में ही तैयार हो रहे हैं जिससे आत्मनिर्भरता और भी मजबूत हुई है।

सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि RBI भी है सोने का दीवाना जिसके पास हैं 12.5 किलो की ईंटें

नकली नोटों का खतरा अब काफी कम हुआ

आज भारत में करंसी छपाई में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली गई है जिससे नकली नोटों का खतरा काफी हद तक कम हुआ है। 2010 में पहली बार यह सामने आया था कि कुछ नकली नोट इतने असली जैसे दिखते थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल था। इसके बाद RBI ने मध्यप्रदेश के देवास, पश्चिम बंगाल के सालबोनी, महाराष्ट्र के नासिक और कर्नाटक के मैसूर में आधुनिक फैक्ट्रियां लगाईं। इन जगहों पर अब नोट बनाने के लिए ‘कॉटन वेस्ट’ से कागज तैयार होता है और स्याही से लेकर प्रिंटिंग तक सभी काम घरेलू साधनों से हो रहे हैं। ये ‘मेक इन इंडिया’ की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

नोटों में हैं 50 से ज्यादा सुरक्षा फीचर

RBI के अनुसार आज हमारे बैंक नोटों में 50 से ज्यादा सुरक्षा फीचर्स होते हैं। इनमें सबसे आम जैसे सुरक्षा धागा (security thread), छुपी हुई छवि (latent image) के अलावा कई ऐसे इनक्रिप्शन लेयर होते हैं जो सिर्फ विशेष मशीनों से ही पकड़ में आते हैं। इससे नकली नोट बनाना लगभग नामुमकिन हो गया है। ये डॉक्यूमेंट्री यह भी दिखाती है कि कैसे RBI देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है और किस तरह देश की संपत्तियों और जनता के पैसे की सुरक्षा करती है। RBI की यह पारदर्शिता और तकनीकी मजबूती देश के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button