खेल

Major League Cricket: 151 रन की सुनामी MLC में नया तूफान आया है फिन एलेन के बल्ले से निकले छक्कों ने रचा इतिहास

Major League Cricket के तीसरे सीज़न का आगाज़ धमाकेदार अंदाज़ में हुआ है। पहले मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और वॉशिंगटन फ्रीडम आमने सामने थे। यूनिकॉर्न्स की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 269 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर फिन एलेन की धुआंधार पारी की बदौलत बना।

MLC के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना यूनिकॉर्न्स ने


फिन एलेन ने महज 51 गेंदों में 151 रन बनाकर क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया। उन्होंने पांच चौके और उन्नीस छक्के जड़े। उनके अलावा हसन खान ने 38 रनों का योगदान दिया। यह पहली बार है जब MLC में किसी टीम ने 250 से ज़्यादा रन बनाए हों। इससे पहले 2023 में यूनिकॉर्न्स ने ही 215 रन बनाए थे।

फिन एलेन ने बनाया सबसे तेज़ शतक का नया रिकॉर्ड

फिन एलेन ने सिर्फ 34 गेंदों में शतक पूरा किया और मेजर लीग क्रिकेट में सबसे तेज़ सैकड़ा लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले निकोलस पूरन ने 2023 में सिएटल ओरकस के खिलाफ 40 गेंदों में सैकड़ा ठोका था। एलेन का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक बन गया है।

MLC के सबसे बड़े स्कोरर बने एलेन

151 रन की पारी खेलकर फिन एलेन ने रयान रिकेल्टन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रयान ने 2024 में लॉस एंजेलिस के खिलाफ 103 रन बनाए थे। अब एलेन MLC के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। साथ ही वह MLC में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।

MLC में अब तक केवल तीन शतकवीर

फिन एलेन से पहले रयान रिकेल्टन और फाफ डू प्लेसिस MLC में शतक लगा चुके हैं। लेकिन एलेन की पारी ने बाकी दोनों खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस पारी ने MLC की दिशा और दशा दोनों बदल दी हैं और इस सीज़न के लिए माहौल पूरी तरह से गर्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button