व्यापार

दुनिया का सबसे महंगा चावल Kinmemai Premium Rice, कीमत सुनकर आप रह जाएंगे हैरान

चावल सिर्फ एक खाना नहीं बल्कि कई देशों में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। भारत, बांग्लादेश, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों में करोड़ों लोग अपने डेली खाने में चावल का इस्तेमाल करते हैं। हर देश में चावल को पकाने और खाने का तरीका अलग होता है। कहीं इसे सादे उबालकर दाल या सब्जी के साथ खाया जाता है, तो कहीं इसे मसालों के साथ फ्राई करके टेस्टी डिश बनाई जाती है। आम तौर पर चावल सस्ता और आसानी से मिलने वाला खाना माना जाता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा चावल भी है जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे।

दुनिया का सबसे महंगा चावल: Kinmemai Premium Rice

दुनिया का सबसे महंगा चावल Kinmemai Premium Rice है। इसे जापान की कंपनी Toyo Rice Corporation तैयार करती है और इसकी कीमत बेहद ऊंची है। यह चावल अपनी बेहतरीन क्वालिटी, खास प्रोसेसिंग तकनीक और सीमित उत्पादन के कारण महंगा होता है। साल 2016 में बाजार में लॉन्च होने पर 840 ग्राम Kinmemai Premium की कीमत लगभग 9,496 जापानी येन थी, जो भारतीय रुपये में करीब 5,490 रुपये के बराबर थी। आज इसकी कीमत लगभग 10,500 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। यानी एक किलो इस चावल की कीमत लगभग 12,000 से 12,500 रुपये तक होती है।

दुनिया का सबसे महंगा चावल Kinmemai Premium Rice, कीमत सुनकर आप रह जाएंगे हैरान

Kinmemai Premium चावल की खासियत

इस चावल को तैयार करने में कई विशेष तकनीकें इस्तेमाल होती हैं। सबसे पहले इसे पकाने से पहले धोने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इसे खास तरीके से पॉलिश किया जाता है। इसके दानों की बाहरी मोम जैसी परत विशेष राइस बफिंग तकनीक से हटाई जाती है, जिससे स्वाद और पाचन बेहतर होता है। मशीन के बजाय दानों का चुनाव बहुत सावधानी से किया जाता है और इसमें जापान की मशहूर किस्में Koshihikari Rice और Pikamaru Rice शामिल होती हैं। इसके अलावा, तैयार चावल को छह महीने तक फ्लेवर एजिंग प्रक्रिया से गुजारकर टेस्ट और खुशबू को और बढ़ाया जाता है।

सीमित उत्पादन और पोषण मूल्य

Kinmemai Premium चावल का उत्पादन बहुत सीमित मात्रा में होता है। इसकी खेती जापान के Koshihikari इलाके में होती है, जहां का पहाड़ी वातावरण और मिनरल से भरपूर पानी इसकी क्वालिटी के लिए उपयुक्त है। इसमें सामान्य चावल की तुलना में छह गुना ज्यादा LPS (लिपोपॉलिसैकेराइड्स) पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सीमित उत्पादन और बेहतरीन पोषण मूल्य की वजह से यह चावल आम बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होता और इसकी कीमत अत्यधिक रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button