खेल

IPL 2026 के सभी कप्तानों का खुलासा जानिए कौन-कौन संभालेगा टीम की कमान

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस बार के टूर्नामेंट में सभी 10 टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी सफल टीमों की कप्तानी पर ध्यान सभी फैंस की नजरें होंगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन सा खिलाड़ी अपनी टीम की कमान संभालेगा। हर टीम ने पिछले अनुभव और प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कप्तानों का चयन किया है।

MI और CSK के कप्तान और टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सबसे ऊपर है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार भी हार्दिक पांड्या करेंगे। पिछले दो सीजन से हार्दिक ही MI की कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। पिछले सीजन में चोटिल होने के कारण कुछ मैचों में एमएस धोनी ने कप्तानी संभाली थी। इस बार गायकवाड़ पूरी सीजन में टीम का नेतृत्व करेंगे।

IPL 2026 के सभी कप्तानों का खुलासा जानिए कौन-कौन संभालेगा टीम की कमान

अन्य टीमों के कप्तान और उनके अनुभव

कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे। रहाणे पिछले साल भी KKR के कप्तान रहे थे। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी युवा खिलाड़ी रियान पराग करेंगे। रियान ने पिछले सीजन कुछ मैचों में कप्तानी का अनुभव लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पैट कमिंस के नेतृत्व में खेलेगी। गुजरात टाइटंस की कप्तानी इस बार भी शुभमन गिल करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में है, जिन्होंने पिछले सीजन RCB को पहला आईपीएल खिताब दिलाया।

पहली ट्रॉफी का इंतजार और नए अवसर

पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। अय्यर की कप्तानी में टीम पिछले सीजन फाइनल में पहुंची थी। पंजाब अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल हैं और उनका भी लक्ष्य पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतना है। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत के पास है। पिछले सीजन भी पंत ने टीम का नेतृत्व किया था। इस तरह IPL 2026 में तीन कप्तानों के लिए यह मौका है कि वे अपनी टीम को पहली बार खिताब दिलाएं और इतिहास रचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button