टेक्नॉलॉजी

iPhone 18e में मिलेगा डायनामिक आईलैंड और A20 चिपसेट के साथ बेहतर परफॉर्मेंस

पिछले हफ्ते लॉन्च हुए iPhone 17e की फर्स्ट सेल 11 मार्च से शुरू होने वाली है, लेकिन ऐप्पल ने अपने अगले जनरेशन वेरिएंट iPhone 18e की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18e की डिजाइन और फीचर्स पर कंपनी ने प्लानिंग फाइनल कर ली है। यह एंट्री-लेवल आईफोन होगा, लेकिन इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाले कई हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि iPhone 18e में नए फीचर्स के साथ बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी और यह सीरीज में गेम चेंजर साबित हो सकता है।

iPhone 18e में सबसे बड़ा बदलाव डायनामिक आईलैंड फीचर हो सकता है। iPhone 17e में इसे शामिल करने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐप्पल ने पुराने नॉच डिजाइन के साथ ही इसे लॉन्च किया। वहीं, iPhone 18e में डायनामिक आईलैंड के साथ ज्यादा इंटरैक्टिव और स्मार्ट UI मिलने की संभावना है। प्रोसेसर की बात करें तो यह आईफोन iPhone 18 की तरह A20 चिपसेट के साथ आएगा, जो कंपनी का सबसे एडवांस 3nm टेक्नोलॉजी वाला प्रोसेसर है। इससे यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस, गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलेगा।

iPhone 18e में मिलेगा डायनामिक आईलैंड और A20 चिपसेट के साथ बेहतर परफॉर्मेंस

लॉन्च समय और अनुमानित कीमत

iPhone 18e अगले साल मार्च में iPhone 18 स्टैंडर्ड और iPhone Air 2 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस साल ऐप्पल ने अपने लॉन्च शेड्यूल में बदलाव किया है। iPhone 18 प्रो और फोल्डेबल iPhone Ultra इस साल सितंबर में लॉन्च होंगे, जबकि बाकी तीन मॉडल्स अगले साल मार्च में एक साथ पेश किए जाएंगे। कीमत की बात करें तो iPhone 18e को सीरीज में सबसे सस्ती कीमत पर लॉन्च करने की संभावना है, ताकि यह एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए भी आकर्षक बने।

iPhone 17e में क्या खास है

iPhone 17e में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले लगा है, जो 1200 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस और Ceramic Shield 2 के साथ आता है। इसमें A19 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर आधारित है। रियर में 48MP का सिंगल फ्यूज कैमरा सिस्टम है और बेस स्टोरेज को बढ़ाकर 256GB कर दिया गया है। इसके अलावा सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद हैं। भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button