टेक्नॉलॉजी

Galaxy Z Flip का नया संस्करण तीन डिस्प्ले और नए फंक्शंस के साथ आ रहा

सैमसंग ने अपने फ्लिप फोन सीगमेंट में एक नया क्रांतिकारी कदम उठाया है। कंपनी अब तीन डिस्प्ले वाले फ्लिप फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस फोन का पेटेंट लीक हुआ है, जिसमें फोन के डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में मुख्य फोल्डेबल डिस्प्ले के अलावा दोनों कवर पर अलग-अलग डिस्प्ले दिए जा सकते हैं। यह फ्लिप फोन अपनी तरह का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें यूजर्स को तीन डिस्प्ले का एक्सपीरियंस मिलेगा।

डुअल कवर डिस्प्ले से बढ़ेगा यूजर एक्सपीरियंस

पेटेंट लिस्टिंग में देखा गया है कि सैमसंग के इस फोन में Galaxy Z Flip सीरीज की तरह क्लमशेल डिजाइन होगा। फोन के कवर में एक बड़ा डिस्प्ले मिलेगा और उसी कवर में रिंग की तरह एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले भी मौजूद होगा। कवर डिस्प्ले के साथ डुअल कैमरा भी वही जगह पर रखा गया है, जहां Galaxy Z Flip फोन में होता है। इस तरह से यह फ्लिप फोन तीन डिस्प्ले के साथ यूजर्स को नए तरीके का इंटरैक्शन देगा और नोटिफिकेशन, कॉल, ऐप्स और अन्य फीचर्स को एक अलग अनुभव प्रदान करेगा।

Galaxy Z Flip का नया संस्करण तीन डिस्प्ले और नए फंक्शंस के साथ आ रहा

ट्रिपल फोल्ड के बाद ट्रिपल डिस्प्ले का एक्सपेरिमेंट

सैमसंग ने पिछले साल तीन बार मुड़ने वाला ट्रिपल फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था, लेकिन इसकी कम मांग के कारण कंपनी अब इस तरह के फोल्डेबल फोन पर ध्यान नहीं देगी। इसके बजाय सैमसंग ने तय किया है कि Galaxy Z Flip स्टाइल के फोन पर फोकस किया जाएगा। अपकमिंग क्लमशेल स्टाइल वाले फोन में तीन डिस्प्ले मिलने से यूजर्स को नया एक्सपीरियंस मिलेगा और यह फोन मोबाइल मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

कवर डिस्प्ले में मिलने वाले नए फंक्शन

फोन के कवर डिस्प्ले के बड़े हिस्से में यूजर्स कई ऐप्स और डायल पैड का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, रिंग जैसे छोटे डिस्प्ले को नोटिफिकेशन पैनल के रूप में यूज किया जा सकेगा। इससे यूजर्स को फोन खोलने की जरूरत कम होगी और ज्यादा सहज एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इस फोन के लॉन्च की आधिकारिक तारीख साझा नहीं की है। कंपनी के इस नए फ्लिप फोन से स्मार्टफोन बाजार में और भी उत्सुकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button