EPFO ने बदले PF ब्याज के नियम अब हर दिन मिलेगा फायदा! क्या जानिए नया नियम

EPFO ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब पीएफ क्लेम सेटलमेंट पर ज्यादा ब्याज मिलेगा और क्लेम प्रक्रिया भी तेज होगी। EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में यह फैसला लिया गया है। यह बदलाव EPF स्कीम 1952 के पैरा 60(2)(B) में संशोधन के बाद हुआ है।
अब तक कैसे मिलता था ब्याज
पहले नियम के अनुसार अगर कोई क्लेम महीने की 24 तारीख तक सेटल हो जाता था तो उसमें पिछले महीने के अंत तक का ही ब्याज मिलता था। यानी महीने की शुरुआत से लेकर सेटलमेंट की तारीख तक का ब्याज नहीं जुड़ता था जिससे कर्मचारियों को नुकसान होता था।
नए नियम से होगा सीधा फायदा
अब नए नियम के अनुसार क्लेम जिस दिन सेटल होगा उस दिन तक ब्याज जोड़ा जाएगा। इससे कर्मचारियों को ज्यादा ब्याज मिलेगा और उनकी शिकायतें भी कम होंगी। EPFO का कहना है कि अब महीने भर क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया चलेगी जिससे लंबित मामलों में भी कमी आएगी।
कब से लागू होंगे ये नियम
हालांकि अभी इस फैसले की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। जब तक सरकार इस बदलाव को अधिसूचित नहीं करती तब तक पुराने नियम ही लागू रहेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि नोटिफिकेशन के बाद ही यह नया नियम प्रभावी होगा और तब जाकर इसका फायदा मिल पाएगा।
सदस्यों को मिलेगा पारदर्शी और बेहतर सेवा का भरोसा
EPFO ने यह कदम पारदर्शिता और सदस्य हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया है। अब सदस्य पहले से ज्यादा भरोसे के साथ क्लेम कर सकेंगे और उन्हें यह भरोसा रहेगा कि उन्हें सही ब्याज और समय पर क्लेम मिलेगा। यह एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।