Cannes Film Festival 2025: कान्स में आलिया का पहला लुक बना कॉपी! जानिए क्यों मलाइका से हो रही तुलना

Cannes Film Festival 2025: फ्रांस में हो रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने अपना डेब्यू किया है। रेड कार्पेट पर उनके दो लुक्स सामने आए हैं जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि उनके पहले लुक की सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है जिसमें वह फ्लोरल गाउन पहने नजर आईं।
आठ साल पुरानी यादें ताजा कर दिया आलिया का लुक
आलिया भट्ट ने कान्स में ऑफ शोल्डर गाउन पहना था जिसमें खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थी। लेकिन उनके दूसरे ड्रेस ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। उनके इस फ्लोरल गाउन को देखकर लोग मलाइका शेरावत के आठ साल पुराने लुक को याद कर रहे हैं। साल 2017 में मलाइका ने ऐसे ही गाउन में सबका दिल जीता था।
View this post on Instagram
मलाइका शेरावत के आइकॉनिक लुक से हो रही तुलना
साल 2017 में मलाइका शेरावत ने बिल्कुल ऐसा ही ऑफ शोल्डर गाउन पहना था जिसमें उन्होंने अपना लुक बहुत सिंपल रखा था। उनके कान्स वॉक को आज भी लोग याद करते हैं। उनके गाउन पर उभरे हुए फूल उनकी ड्रेस की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे। अब लोग आलिया के लुक की तुलना मलाइका के उसी लुक से कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तुलना की तस्वीर
सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेसेस की तस्वीरें एक साथ वायरल हो रही हैं। लोग कमेंट सेक्शन में दोनों के लुक्स की तुलना करने में जुटे हुए हैं। कई लोगों का मानना है कि मलाइका का लुक ज्यादा अच्छा था। वहीं कुछ लोग आलिया को कॉपी कैट कहकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
आलिया पर लगे कॉपी करने के आरोप
एक यूजर ने आलिया को कॉपी कैट कहते हुए कमेंट किया है। वहीं दूसरे ने लिखा कि मलाइका ने इस लुक को कहीं ज्यादा अच्छे तरीके से कैरी किया था। आलिया का यह डेब्यू लुक अब तारीफ के साथ-साथ आलोचना का भी कारण बन गया है। लोगों की नजरें अब उनके अगले लुक पर टिकी हैं।