मनोरंजन

Bigg Bossओटीटी के शांत और संतुलित खिलाड़ी ज़ीशान खान की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, फिर भी कोई चोट नहीं

टीवी एक्टर ज़ीशान खान जो Kumkum Bhagya’’और ‘बिग बॉस ओटीटी’ जैसे शो में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं, वे मुंबई के यारी रोड इलाके में देर रात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। ये हादसा करीब 10:30 बजे हुआ जब ज़ीशान जिम से घर लौट रहे थे। सामने से आ रही एक कार उनके वाहन से टकरा गई। सौभाग्य से इस हादसे में ज़ीशान समेत दोनों कारों में सवार बुजुर्ग दंपती भी सुरक्षित रहे। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। दोनों गाड़ियों को मामूली नुकसान हुआ है। पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन जांच जारी है। ज़ीशान ने अभी तक इस घटना पर सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ज़ीशान की लोकप्रियता का सफर

ज़ीशान खान ने टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय से खास पहचान बनाई है। वे सबसे ज्यादा ‘कुमकुम भाग्य’ में आर्यन खन्ना के किरदार से जाने गए। 2019 से 2021 तक इस शो में उनके अभिनय ने उन्हें घर-घर में प्रसिद्धि दिलाई। इसके बाद वे एकता कपूर के शो ‘नागिन’ में भी नजर आए। उनकी लोकप्रियता और बढ़ी जब वे ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन में शामिल हुए। इस शो में ज़ीशान की शांति, सीधेपन और संतुलित व्यवहार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि नियम तोड़ने के कारण उन्हें शो से जल्दी बाहर होना पड़ा, फिर भी इस शो ने उनके फैंस की संख्या में जबरदस्त इजाफा किया।

\ https://www.wikipedia.org/

‘बिग बॉस ओटीटी’ में अनुभव और फैंस का प्यार

बिग बॉस ओटीटी’ में ज़ीशान का सफर छोटा जरूर था लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई। शो से बाहर होने के बाद उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि उनके प्यार ने उन्हें विजेता जैसा महसूस कराया। इस शो ने ज़ीशान की छवि को और मजबूत किया और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वे अपनी दुर्घटना के बारे में भी अपनी बात साझा करेंगे।

अभिनय की शुरुआत और सोशल मीडिया पर सक्रियता

ज़ीशान ने 2015 में ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान’ से टीवी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे ‘परवरिश सीजन 2’ जैसे शो में भी नजर आए। सोशल मीडिया पर ज़ीशान काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 9 लाख 19 हजार फॉलोअर्स हैं और वे जल्द ही 10 लाख के आंकड़े को पार कर सकते हैं। उनके फैंस हादसे के बाद उनकी सुरक्षा से राहत महसूस कर रहे हैं और उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button