टेक्नॉलॉजी

iPhone यूजर्स के लिए खतरे की घंटी Apple ने मानी सरकार की चेतावनी सही

भारत सरकार ने iPhone और iPad यूजर्स को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने इसे हाई रिस्क कैटेगरी में रखा है। Apple ने भी इस चेतावनी की पुष्टि कर दी है और कंपनी जल्द ही इसके लिए अपडेट जारी करेगी।

iOS के कोर सिस्टम में पाई गई खामी

CERT-In की रिपोर्ट में बताया गया है कि iOS के CoreOS में खामी है जिससे ऐप्स बिना इजाजत के यूजर को नोटिफिकेशन भेज सकती हैं। यही रास्ता स्कैमर्स के लिए डिवाइस में घुसने का मौका देता है। इससे नकली नोटिफिकेशन भेजे जा सकते हैं जो खतरे को बढ़ाते हैं।

iPhone यूजर्स के लिए खतरे की घंटी Apple ने मानी सरकार की चेतावनी सही

कौन से डिवाइस खतरे में हैं

इस चेतावनी में iPhone 11 से लेकर iPhone 16 तक सभी मॉडल शामिल हैं। साथ ही iPad Pro 13 इंच और 12.9 इंच के तीसरे वर्जन से लेकर iPad mini के पांचवें वर्जन तक के मॉडल इस खामी से प्रभावित हो सकते हैं। पुराने iOS और iPadOS पर चल रहे डिवाइस ज्यादा जोखिम में हैं।

क्या नुकसान हो सकता है यूजर्स को

इस खामी के चलते यूजर्स के डिवाइस के ऐप्स क्रैश हो सकते हैं या काम करना बंद कर सकते हैं। यह न सिर्फ परेशानी का कारण बन सकता है बल्कि आपकी पर्सनल जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है। फर्जी नोटिफिकेशन के ज़रिए हैकर्स आपकी सुरक्षा को भेद सकते हैं।

अब क्या करें यूजर्स को खुद को सुरक्षित रखने के लिए

अगर आप पुराने iOS या iPadOS वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट करें। अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाएं और नवीनतम वर्जन इंस्टॉल करें। यह अपडेट आपके डिवाइस को इस सुरक्षा खामी से बचाएगा और उसे सुरक्षित बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button